logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: गर्मी शुरू होते ही शुरू हुई पानी की समस्या, एनसीपी ने टैंकरों में बैठकर किया आंदोलन


वर्धा: जिले के हिंगणघाट शहर में गर्मी शुरू होते ही कई हिस्सों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। भरी दोपहरी में पानी के लिए लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद् के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एनसीपी नेता अतुल वंदिले के अगुवाई में परिषद् तक मोर्चा निकाला गया है। इस दौरान सभी एनसीपी नेता खाली टैंकर में बैठकर नगर परिषद तक पहुंचे। इस दौरान एनसीपी नेताओं ने नगर पालिका और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पानी के लिए लोगों का आक्रोश शहर के अठवाड़ी बाजार से शुरू हुआ और यह मार्च शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर पालिका पहुंचा। 

केवल 140 दिन पानी की आपूर्ति

शहर के संत ज्ञानेश्वर वार्ड, रामनगर वार्ड, संत तुकडोजी वार्ड, शाह लंगड़ी रोड रिठे कॉलोनी में अभी पानी की किल्लत हो रही है और नागरिकों को पानी के लिए जंगल दर जंगल भटकना पड़ रहा है। अब लोगों को पानी के टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। एक तरफ नगर परिषद प्रशासन 365 दिन जल कर वसूल कर रहा है लेकिन असल में 140 दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है। इसलिए नगर निगम प्रशासन को तत्काल 365 दिन पानी की आपूर्ति शुरू करनी चाहिए।

अमृत योजना पर भ्रष्टाचार का आरोप

एनसीपी नेताओं ने अमृत योजना पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। एनसीपी नेता ने कहा, शहर में करोड़ों रुपए खर्च कर अमृत योजना के तहत बनाई गई पाइपलाइन व मल निस्तारण योजना में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इसलिए इसकी जांच की मांग की गई है। इसी के साथ प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि लोगों की प्यास बुझाने के लिए नवनिर्मित ग्यारह पानी की टंकियों के माध्यम से पानी की आपूर्ति तुरंत शुरू की जाए।