logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

भारत जोड़ों यात्रा पहुंची विदर्भ,जयराम रमेश ने भाजपा सरकार पर ग्रामसभा के अधिकारों के हनन का भी लगाया आरोप


वाशिम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से निकली भारत जोड़ों यात्रा 79 वें दिन विदर्भ पहुंची। वाशिम के रास्ते यह यात्रा विदर्भ पहुंची। यहाँ पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने संबोधित किया। रमेश ने केंद्र सरकार पर ग्रामसभा के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया।वर्ष 2011 में खुद के पर्यावरण मंत्री रहने के दौरान लिए गए फ़ैसले का हवाला देते हुए रमेश ने कहा की 10 अप्रैल 2011 को वो खुद राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण,गृहमंत्री आर आर पाटिल गडचिरोली के नक्सलग्रस्त भाग मेंढालेखा गए थे.वहां दिल्ली मुंबई में हमारी सरकार लेकिन मेंढ़ालेखा में हम ही सरकार नारे को चरितार्थ करते हुये हमने बाम्बू ( बांस ) बेचने के अधिकार वनविभाग से लेकर ग्रामसभा को दे दिए थे.उस समय समाजसेवक देवाजी डोमा के साथ सरकार ने एक क़रार दिया था। इसके पीछे का मक़सद ग्रामसभा को अधिक अधिकार उपलब्ध करा कर देना था लेकिन तत्कालीन मौजूदा केंद्र सरकार ने इस फ़ैसले को फिर से बदल दिया।
वाशिम कांग्रेस का गढ़ 
जयराम रमेश ने कहा की वाशिम कांग्रेस का पुराना गढ़ है.यहाँ से लंबे समय तक पार्टी के चुने हुए राजनीतिक प्रतिनिधि रहे है.कांग्रेस की जनता के बीच अब भी मौजूदगी है यह यात्रा  राजनीतिक है और न ही मतों के लिए है लेकिन 2024 में इसका असर दिखाई देगा। रमेश के मुताबिक महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता है.इस यात्रा के चलते कांग्रेस पार्टी फिर एक बार मजबूत हो रहे है और नेता एकजुट हो रहे है.