logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: समृद्धि महामार्ग पर फिर हादसा; ड्राइवर को लगी झपकी, ट्रक से जा भिड़ी एम्बुलेंस 


वाशिम: कोकण के चिपलून से शव लेकर कटनी जा रही एक एम्बुलेंस समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा तड़के सुबह चार बजे करंजा टोल प्लाजा पर हुआ। इस हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए कारंजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कोकण के चिपलून में एक हादसे में मध्य प्रदेश के कटनी जिले के निवासी युवक की मौत हो गई थी। परिजन युवक का शव लेकर लौट रहे थे। जैसे एम्बुलेंस कारंजा टोल नाके के पास पहुंची ड्राइवर को नींद लग गई और एम्बुलेंस खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस हादसा में एम्बुलेंस ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। 

घायलों की पहचान अनिकेत देवलेकर (25), सूरज आदिवासी (24), देवबती आदिवासी (30), सुखी आदिवासी (28), संगीता आदिवासी (27) सभी कटनी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से  तुरंत करंजा उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।