logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: हड्डियों की अवैध रुप से परिवहन मामले में 8 आरोपी अरेस्ट


वाशिम: चार पहिया वाहनों में गोमांस व गाय के हड्डियों का परिवहन करने के संदेह से जमाव ने एक नादुरुस्त चार पहिया वाहन को आग लगाकर जला दिया व चालक की पिटाई की़  ऐसी शिकायत सतीश सदांशीव ने की. इस शिकायत पर मानोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया. CCTV फुटेज व प्रत्यक्षदर्शी गवाह की मदद से 8 आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

प्रकरण में 9 फरवरी को फरियादी यह वाहन क्रमांक एमएच 30 एल 2322 इस वाहन से हड्डी का माल बिकत लेकर दिग्रस से अकोला में जाते समय मानोरा शहर के दिग्रस चौक में वाहन बंद पड़ने से गाड़ी दिग्रस चौक में खड़ी रहते समय गाड़ी में हड्डियों को देखकर वहां पर लोगो का जमाव जमा हुआ. जमाव के कुछ लोगों ने फरियादी को गालीगलौच करके पिटाई की व गाड़ी को आग लगायी।  घटना की जानकारी मिलते ही मानोरा पुलिस थाने के अधिकारी व हवलदार घटना स्थल पर पहुंचे व अग्निशमन दल की मदद से आग बुझाकर परिस्थिति पर नियंत्रण किया।

घटनास्थल पर के CCTV फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियो की मदद से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इन में से 6 आरोपियों पर इसके पूर्व भी मामले दर्ज है़  गाड़ी के हड्डियों के नमूने चिकित्सा जांच के लिए जब्त किए गए. अवैध रुप से पशुओं के हड्डियों का परिवहन करने के प्रकरण में वाहन चालक व वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आगे जांच मानोरा पुलिस कर रही है.

वाशिम पुलिस दल की ओर से गोवंश हत्या व परिवहन प्रतिबंध के लिए बार बार कार्रवाई की जा रही है़  पिछले वर्ष कुल 13 केसेस में 19 आरोपियो पर कार्रवाई की गई. किसी भी संगठन, संस्था अथवा व्यक्तियों को गोवंश पर किसी भी प्रकार से गैरप्रकार निदर्शन में आने पर उन्होंने कानून को हाथ में लेकर गैरकानूनी कृति नहीं करते हुए यह बात पुलिस को अवगत कराने का आहवान वाशिम जिला पुलिस दल ने किया है.