logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: 10,000 रु की रिश्वत लेते पुलिस कर्मचारी एसीबी के हत्थे


रिसोड: दाखिल अपराध के मामले में मदद करके पुलिस थाने में जमा की गई मोटरसाइकिल वापस लौटाने के लिए एक पुलिस कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की. इस प्रकरण में 10,000 रुपयों की रिश्वत लेते पुलिस कर्मचार व उसके साथीदार को रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के दल ने रंगेहाथ पकड़ लिया़  इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है.

इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार रिसोड पुलिस थाने में तैनात विशाल एकाडे इस कर्मचारी ने बुलढाना जिले के एक व्यक्ति को दाखिल मामले में मदद करना व जमा रहनेवाली मोटारसाइकिल वापस लौटाने के लिए 6 फरवरी को 20,000 रुपयों की रिश्वत की मांग की थी़. 

इस पर रिश्वत प्रतिबंधक विभाग के दल ने ट्रैप लगाकर पुलिस कर्मचारी विशाल ऐकाडे व उसका सहयोगी संतोष कालदाते को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. आगे की कार्रवाई शुरू की है. यह कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक गजानन शेलके, नितिन टवलारकर, दुर्गदास जाधव, विनोद मार्कंडे, पुलिस नाइक योगेश खोटे, रवि घरत, समाधान मोघड, चालक पुलिस शेख जावेद ने की है.