logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: ATM फोड़ने के प्रयास, 2 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार


वाशिम: चौकीदार की जागरुकता व पुलिस की कार्यतप्तरता से शहर के सुभाष चौक परिसर में स्थित सराफा लाइन का ATM फोड़ने का प्रयास कर रहे 2 चोरो को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया है. 7 फरवरी की देर रात 2:30 बजे के दौरान शहर पुलिस थाने के बीट मार्शल क्र. 1 के हवलदार प्रदीप बोडखे, संदीप वाकुडकर ये रात में गश्त करते समय सुभाष चौक में सराफा लाइन के HDFC ATM में चोरी करने का प्रयास कर रहे चोर नजर आए़  वहां पर चौकीदार प्रमोद उखलकर व पुलिस हवलदार प्रदीप बोडखे व संदीप वाकुडकर ने समन्वयता से उन 2 आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया.

आरोपी ये सुभाष चौक के HDFC बैंक के ए.टी.एम. का दरवाजा खींचकर उसका लॉक तोड़कर चोरी करने के प्रयास में थे़  पुलिस की प्रभावी पेट्रोलिंग व रात की गश्त से उनका चोरी करने का प्रयास असफल हुआ. इन आरोपी के खिलाफ पुलिस में विविध धाराओ के तहत मामला दर्ज करके आगे छानबिन शुरू की गई है.

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में शहर पुलिस थाने के थानेदार रफिक शेख, ताठे, प्रदीप बोडखे, संदीप वाकुडकर, सतीश बांगर ने की है.  नागरिकों ने इस प्रकार के गैरव्यवहार व संदेहास्पद हलचल ध्यान में आने पर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने का आहवान वाशिम जिला पुलिस दल ने किया है.