logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत, रिलायंस पेट्रोल पंप चौक पर हुआ था हादसा


कारंजा लाड: सीमेंट से लदे ट्रक ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मारी थी जिसमें दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. यह घटना शुक्रवार देर शाम नागपुर-औरंगाबाद एक्सप्रेस-वे पर रिलायंस पेट्रोल पंप चौक स्थित आदिमाया होटल के सामने हुई. रात 11:30 बजे अमरावती में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले दुपहिया वाहन चालक का नाम गणेश पाटिल है और वह यवतमाल जिले के पुसद तहसील के भंडारी का रहने वाला है. 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कारंजा से धानोरा वाशिम होते हुए घर लौट रहा था, तभी सीमेंट से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे वह बाइक समेत गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. सास के आपदा मित्र अशोक सोनवणे ने दुर्घटना की जानकारी एंबुलेंस चालक दीपक सोनवणे को दी जिन्होंने घायल को उपचार के लिए कारंजा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया. 

लेकिन घायल की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे आगे के इलाज के लिए अमरावती भेजने की सलाह दी. अमरावती के बोंडे हाई-टेक क्रिटिकल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. नगर पुलिस ने उक्त दुर्घटना की घटना दर्ज कर ली है और थानेदार सोनोने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है.