logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या


आसेगांव: बैंक कर्ज व लगातार हो रही अफसल से त्रस्त हो कर पिंपलगांव इजारा के 62 वर्षीय किसान ने रहते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शिकायतकर्ता वसंता पवार ने दर्ज शिकायत में उनके चचेरे भाई मृतक नत्थू पवार के पास 7 एकड़ खेती है जिस के उपज पर संपूर्ण परिवार का पालनपोषन होता था। लेकिन बीते अनेकों वर्षो से हो रही अफसल से त्रस्त हो कर मृतक ने बैंक से खेती कर्ज लिया था। किन्तु कर्ज की अदायगी का कोई रास्ता न दिखाई देने से मृतक हमेशा परेशान रहकर अपनी आपबीती सुनाया करता था। 

आत्महत्या वाले दिन गांव में एक विवाह समारोह कार्यक्रम था जिसमें सभी परिवार जन गए थे। मृतक भी विवाह कार्यक्रम निपटाकर घर जल्दी लौटा और घर में ही लकड़ी के बल्ली से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस दल ने गांव वालों के सहयोग से शव को निकाला व शव विच्छेदन के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा। इस शिकायत से थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच आसेगांव पुलिस द्वारा की जा रही है।