logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: घरेलु सिलेंडर से वाहन में गैस भरते वाहन में लगी आग, कोई हताहत नहीं


वाशिम: घरेलु सिलेंडर से कार में गैस भरते समय एक वाहन में आग लग गए। गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। यह दुर्घटना जिले के मंगरुलपीर कस्बे में आज सरकारी अस्पताल के समीप दोपहर में हुई। पुलिस आग लगने के कारणों और यह कार किसकी है इसकी जांच कर रही है।

मंगरुलपीर शहर के सरकारी अस्पताल के पास घरेलू सिलेंडर से गैस भरते समय ओमनी कार में अचानक आग लग गई। आग फैलते ही कार जलकर राख हो गई। सौभाग्य से इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की गाडी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हालांकि, इस आग में कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। 

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की तुलना में कमर्शियल सिलेंडर ज्यादा महंगे होते हैं। इसलिए वाहनों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह की प्रथा अवैध गैस रिफिलिंग केंद्रों पर व्याप्त है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान देने और समय रहते कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।