logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: मोबाईल टॉवर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 


वाशिम: आसेगाव और आसपास के इलाको में मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शेख कलीम उर्फ अलीम शे. मेहबुब (34, जफ़रनगर, रोज कॉलनी) और रोशन धनराज धोत्रे (26, विकास नगर, कोंढाळी, नागपुर) के रूप में की है।

पिछले दिनों आसेगाव पुलिस स्टेशन में जियो के मोबाइल टावर से चार बैटर जिसकी कुल कीमत 180,580 थी चुराने का मामला दर्ज किया गया था। इसी के साथ आस-पास के परिसर से भी ऐसी की घटना सामने आई  थी। इन्हीं शिकायतों को लेकर पुलिस जांच कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। कलीम और रोशन इन बैटरियों को अपने चार पहिया में लेकर फरार हुए हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पहले तो आरोपियों ने इनकार किया। हालांकि, सख्ती के बाद दोनों ने चोरी की बात काबुली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बैटरी सहित दो लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया है।