logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: पुलिस को कामयाबी, बस पर पथराव करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार


वाशिम: दिवंगत बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर 17 जून की रात अज्ञात युवकों ने विदर्भ ट्रैवल्स की बस पर पथरावकर बस के शीशे तोड़ दिये थे। इसमें बस में सवार एक यात्री घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिये यवतमाल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। बस चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जहां आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें शुभम हांडे (23) निवासी पिंपलगाव हांडे, राम हांडे (20) और माधव वालके (23) निवासी किनखेड शामिल है। 

कारंजा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में फरियादी मोहन शिंगारे (56) बस चालक ( विदर्भ ट्रैवल्स ) निवासी कॉटन मार्केट के समीप यवतमाल ने जबानी शिकायत दर्ज करवाई की 17 जून को वह नागपुर से पुणे विदर्भ ट्रैवल्स में यात्री लेकर कारंजा लाड से समृद्धि महामार्ग पर से जाते समय कारंजा टोल नाके से कुछ फासले पर रात के 11:45 बजे के दौरान समृध्दि महामार्ग पर ओवरब्रिज से कुछ अज्ञात लोगों ने लक्जरी बस पर पथराव किया तो बस चालक ने 200 मीटर सामने जाकर बस रोकी तो देखा कि अज्ञात लोगो द्वारा लक्जरी बस पर पथराव करने से बस के शीशे कांच फुट गये थे तथा बस में सवार यात्री दयाराम राठोड़ निवासी चिखली ता। दारव्हा जि। यवतमाल जख्मी हो गया था। 

इसी तरह पीछे से आ रही परपल लक्जरी बस पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर उसके भी शीशे तोड़ दिये। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस और एम्बुलेन्स और समृध्दि महामार्ग के पेट्रोलींग कर्मचारी पहुंचे और घायल यात्री दयाराम राठोड़ को एम्बुलेंस से कारंजा ग्रामीण उप जिला अस्पताल ले गये। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विषेश जांच दल तैयार कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।