logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: मोटर पंप चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


मानोरा: मानोरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत ग्राम फुलऊमरी में खेत से मोटर पंप चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। फरियादी सुभाष राठौड़ ने पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार 2 मई की रात गांव के लोगों ने गांव के महादेव मंदिर के पास मोटर पंप ले जा रहे 2 चोरों को देख रंगे हाथ पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने पूछताछ करने पर आरोपी किरण राठौड़, रूपेश रुनवाल दोनों कारोल तहसील पुसद के रहने वाले बताया तथा उन्होंने परेश राठौड़ के खेत के कोटे में रखी लक्ष्मी कंपनी की पानी की मोटर 15,000 रु। कीमत की चोरी करने की बात कही। फरियादी सुभाष राठौड़ ने दिए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थानेदार महेश कुचेकर के मार्गदर्शन में जमादार गणेश जाधव मामले की जांच कर रही है।