logo_banner
Breaking
  • ⁕ 22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ 'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

Washim: जिले के 17 हजार कर्मचारी हड़ताल पर; सरकारी दफ्तर खाली, स्वास्थ्य सेवा हुई प्रभावित


वाशिम: पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर तृतीया और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आज मंगलवार से अनिश्चितिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल में जिलाधिकारी कार्यालय, जिला परिषद, स्वास्थ्य सेवा के लगभग 17 हजार कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सभी सरकारी कार्यालय खाली हो गए, जिससे काम ठप हो गए। इसी के साथ स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित होती है।

सीएम और डीसीएम के साथ बैठक बेनतीजा 

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए बीते सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक हुई। हालांकि, बैठक बेनतीजा साबित हुई। इसके बाद कर्मचरियों के संगठनो ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। इसी के मद्देनजर आज से जिले सहित राज्य के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालय पूरी तरह खाली दिखाई दिए, केवल एक या दो कर्मचारी ही दिखाई दिए। 

स्वास्थ्य सेवा हुई प्रभावित 

जिला सामान्य अस्पताल के अधिकांश कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण फ्रेशर्स और अप्रेंटिस, प्रशिक्षु मरीजों की देखभाल को चरमराने से बचाने के लिए सेवाएं देते नजर आए। जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग के 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 153 उपकेंद्रों और 58 पशु चिकित्सा अस्पतालों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया है। ऐसे में एन.आर.एच.एम. व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।