logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: कारंजा तहसील की 57, ग्रा.पं. को चुनाव की सूचना जारी


कारंजा: अक्टूबर से दिसंबर 2022 के दौरान कार्यकाल समाप्त होनेवाली ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है. तदनुसार, कारंजा तहसील के 57 ग्राम  पंचायतों चुनाव के लिए तहसीलदार धीरज मांजरे ने चुनाव सूचना जारी की है. घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिश शुरू होगी और 2 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 

प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसंबर को की जाएगी जबकि 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. कारंजा तहसील में जिन 57 ग्राम पंचायत के चुनाव होंने जा रहे हैं उनमें आखतवाड़ा, अंतरखेड़, बांबर्डा, बेलखेड़, बेलमंडल, भिवरी, भुलोड़ा, ब्रम्हणवाड़ा, वडगांव, धनज खु, धानोरा ताथोड़, धोत्रा देशमुख, धोत्रा जहांगीर, दिघी, दोनद बु., डोंगरगांव, गिर्डा, हिवरालाहे, इंजा, जयपुर, जांब, जानोरी, काकडशिवनी, कामठा, खानापुर, खे र्डा कारंजा, किनखेड़, लोहारा, लोहगांव, लोनी अरब, महागाव, म्हसला, मनभा, मोखड पिंपरी, निंभा जहांगीर, पलाना, पारवा कोहर, पिंपलगाव बु, पिंपरी वर्घट, पोहा, शहा, शिवन बु, सुकली, टाकली खु, तारखेड़ा, विलेगांव, वीरगव्हान, वडगांव इजारा, वडगांव रंगे, वढवी, वाघोला, वाल्हई, वापटी कुपटी, यावर्डी, झोडगा और पसरनी गांवों ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है. इस गांव में 18 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा और 20 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.