logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

वाशिम की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय स्कूल ने ‘मुख्यमंत्री माझी शाला सुंदर शाला’ प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान


मुंबई: वाशिम के साखरा में स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय स्कूल ने ‘मुख्यमंत्री माझी शाला सुंदर शाला’ प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने दी।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री माझी शाला सुंदर शाला’ अभियान के तहत प्रथम पुरस्कार वाशिम की जिला परिषद स्कूल साखरा ने जीता, दूसरा पुरस्कार जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय हेडवली रायगढ़ ने और तीसरा पुरस्कार जिला परिषद स्कूल घलेवाड़ी सांगली ने जीता है। 

मंत्री ने बताया कि इस अभियान में निजी स्कूल समूह में एस्पेलियर हेरिटेज स्कूल नासिक, दूसरे स्थान पर शारदाबाई पवार विद्यानिकेतन पुणे, तीसरे स्थान पर भोंडवे पाटिल स्कूल बजाजनगर छत्रपति संभाजीनगर ने बाजी मारी है। इन स्कूलों को पांच मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।