logo_banner
Breaking
  • ⁕ 22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ 'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

वंचित प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने मुस्लिमों से की मांग, कहा- कांग्रेस को न दें अपना वोट


वाशिम: वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस को लेकर मुस्लिमो से बड़ी मांग कर दी है। आंबेडकर ने मुस्लिमो से कांग्रेस की बातों में नहीं आने और वोट नहीं देने का आवाहन दिया है। इसी के साथ वंचित प्रमुख ने यह भी कहा कि, अगर राज्य में कांग्रेस अकेले लड़ती है तो आधी सीटों पर जमानत जब्त हो जायेगी। आंबेडकर दो दिवसीय वाशिम दौरे पर पहुंचे थे, जहाँ पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

आंबेडकर ने कहा, "मुस्लिम मतदाताओं को कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहिए क्योंकि उन्हें वही दिया गया है जो कांग्रेस ने उन्हें दिया था। अगर कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों में से आधी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ती है, तो अधिक सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।"

महाविकास अघाड़ी में सीटों के बटवारे पर बोलते हुए आंबेडकर ने कहा, "राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना का महाविकास गठबंधन है। हालांकि, अभी भी इनके बीच सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाई है।