logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Deputy-Sarpanch Murder Case: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


वाशिम: 18 फरवरी 2023 को प्रभारी अधिकारी पुलिस थाना जऊलका को 4 बजे के बीच फोन पर एक कॉल आया और उसने कहा कि, किन्ही राजा से विश्वास कांबले बोराला का अपहरण कर लिया गया है। उसका अपहरण कर 3 लोगों ने सफेद कार में ले गए़  उक्त जानकारी जऊलका पुलिस थानेदार ने उप विभागीय पुलिस अधिकारी, कारंजा चार्ज मंगरुलपीर को सूचित किया.  इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अधिकारी घटना स्थल किन्ही राजा पहुंचे। और अपहरणकर्ता की तलाश की। 

पुलिस पाटिल गुंज ने बताया कि बोराला निवासी विश्वास कांबले गुंज फाटे के पास गोदाम के सामने फुटपाथ पर बेहोश पड़े होने की सूचना दी. इस सूचना के आधारपर पुलिस बेहोशी अवस्था में रहनेवाले व्यक्ति को गाड़ी में उसे इलाज के लिए काशिम जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पत्नी लीला कांबले (55), निवासी बोराला ता. मालेगांव, जिला वाशिम ने अपनी रिपोर्ट 19 फरवरी 23 दी। इस पर आरोपी केशव वानखेडे़, रामचन्द्र वानखेडे, शामसुन्दर वानखेडे, नागदेव वानखेड़े सभी निवासी बोराला के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

आगे जांच में केशव वानखेडे, रामचंद्र वानखेडे, शामसुंदर वानखेडे, नामदेव वानखेडे सभी निवासी बोराला ता़ मालेगांव जि,वाशिम को 19 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था. उसी प्रकार से मामले में गवाहों के बयान व तकनीकी प्रमाण के आधार पर जांच करके आरोपी गुणवंत महाले (24) निवासी जांबरुन महाली, ता. जि वाशिम को गिरफ्तार किया गया था, इसी प्रकार से संदीप ठाकरे (29), गाड़ी चालक निवासी बोराला और नीलेश वानखेडे (22) को 25 फरवरी को गिरफ्तार किया था, दत्ता डुकरे (31) को गिरफ्तार किया। साथ ही उक्त अपराध की जांच में एक विसबा इसे हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों को जब्त कर लिया गया है।