logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Gram Panchayat Election: बढ़ती ठंड में गर्म हो रहा राजनीतिक माहौल, जिले की 287 ग्रापं में चुनाव


वाशिम: जिले की ग्राम पंचायत चुनाव के लिए इस बढ़ती ठंड में राजनीतिक माहौल गर्म हो रहा है. जिले के 287 ग्राम पंचायत में चुनाव होनेवाले है. अक्टूबर से दिसंबर इन तीन महीनों के कालावधि में अवधि खत्म होनेवाले जिले की 287 ग्राम पंचायतों का आम चुनाव कार्यक्रम 1 नवंबर को घोषित किया गया है़  दिसंबर महीने में ठंड के वातावरण में चुनाव होने जा रहे है़  जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है़  वैसे वैसे राजनीतिक वातावरण भी गर्मा रहा है.

जिले के कारंजा तहसील में 57, मालेगांव 48, मंगरुलपीर तहसील में 44, मानोरा तहसील में 49, रिसोड तहसील में 47 तो वाशिम तहसील में 52 ग्राम पंचायतों के चुनाव होनेवाले है़  जिससे ग्रामीण भागों में राजनीतिक वातावरण गर्माना शुरू हो गया है. संबंधित ग्राम के स्थानीय नेता अपनी अपनी फिल्डिंग लगा रहे है़  इस बार सरपंच पद का चुनाव सीधे जनता से हो रहा है़  जिससे सरपंच पद के इच्छुकों ने मतदाताओं से मेलजोल बढ़ाकर चुनाव में जितने का गणित लगाना शुरू किया है.

इस में संबंधित तहसील के नेताओं को भी कसरत करनी पड़ेगी. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को नोटिस प्रसिध्द की जाएगी. 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करना, 5 दिसंबर को नामांकन पत्रो की छंटनी करना, तो 7 दिसंबर को नामांकन पत्र वापिस लेने की तारीख है. इसी दिन दोहपर में चुनाव चिन्ह का वितरण होगा़  18 दिसंबर को मतदान तथा मतगणना 20 दिसंबर होगी.