logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

गणतंत्र दिन के मौके पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने व्यक्ति ने की आत्मदाह का प्रयास 


वाशिम: गणतंत्र दिन के मौके पर जिले के अंदर एक बेहद खलबली मचाने वाली घटना घटी। जहां एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गनीमत यह ही की वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बड़ी अनहोनी होने से रह गई। आत्मदाह करने वाले व्यक्ति का ना ज्ञानेश्वर पोढाडे है। वह जिले के रिसोड तहसील निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश्वर पर तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सारंग नवलकर ने पॉक्सो के तहत झूठा मामला दर्ज किया था। उसके कारण उसे कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा। पुलिस निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर पुलिस प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने के कारण ज्ञानेश्वर पोढाडे ने 26 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।