logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

पीएम मोदी ने वाशिम में कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा - कांग्रेस पार्टी की मानसिकता शुरू से ही विदेशी


वाशिम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिम में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार भी दलित और पिछड़ों को अपने बराबर नहीं समझता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता कि इस देश में एक ही परिवार का शासन होना चाहिए।    

पीएम ने कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे समुदाय (आदिवासी) को अपराधी घोषित कर दिया था, लेकिन आजादी के बाद बंजारा समुदाय की देखभाल करना और उन्हें उचित सम्मान देना देश की जिम्मेदारी थी। उस समय कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा।” 

मोदी ने कहा, “आजादी के बाद जिस परिवार ने कांग्रेस पार्टी को संभाला, उसकी मानसिकता शुरू से ही विदेशी थी। अंग्रेजी सरकार की तरह यह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता। उन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हें अंग्रेज देकर गए थे।”

नरेंद्र मोदी ने दिल्ली पकडे गए ड्रग्स रैकेट का जिक्र करते हुए कहा, “दिल्ली में हज़ारों करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है। इस ड्रग रैकेट का मुख्य आरोपी एक कांग्रेस नेता है। कांग्रेस युवाओं को नशे की ओर धकेलना चाहती है और उस पैसे का इस्तेमाल चुनाव लड़ने और चुनाव जीतने के लिए करना चाहती है।”