logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

नांदेड़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अशोक चव्हाण ने गुरु गोबिंद सिंह जी एयरपोर्ट पर किया स्वागत


नांदेड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वह 11:10 बजे नांदेड़ के गुरु गोबिंद सिंह जी एयरपोर्ट पहुंचे। सांसद अशोक चव्हाण, पुलिस महानिदेशक बिपिन कुमार सिंह, जिलाधिकारी अभिजीत राऊत, जिला पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नांदेड़ वाशिम जाएंगे।

अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे। वे बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को दर्शाते बंजारा विरासत संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, मोदी ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वाशिम जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वह नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त के तहत महाराष्ट्र के किसानों को लगभग दो हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ भी जारी करेंगे।

पीएम मोदी कृषि अवसंरचना कोष के तहत 1,920 करोड़ रुपये से अधिक की 7,500 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख परियोजनाओं में कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयां, कोल्ड स्टोरेज परियोजनाएं और कटाई के बाद प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं। वे 9 हजार 200 किसान-उत्पादक संगठनों को भी समर्पित करेंगे, जिनका संयुक्त कारोबार लगभग 1 हजार 300 करोड़ रुपये है।