logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

विवादों से समीर वानखेड़े का नहीं छूट रहा पीछा, दीपावली बधाई के दिए विज्ञापन पर उठे सवाल


वाशिम: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व मंडल निदेशक समीर वानखेड़े किसी न किसी विषय को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी आर्यन खान मामले को कभी अपने ट्रांसफर को लेकर वह सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इसी बीच वानखेड़े फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार किसी केस को लेकर नहीं बल्कि दीपावली के मौके पर अखबारों में दिए अपने बधाई ऐड को लेकर। 

दरअसल, वानखेड़े ने अखबरों में दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ऐड दिया है। इस ऐड में उनके साथ उनकी पत्नी की भी तस्वीर है। उनके इस ऐड पर सवाल उठाने लगे हैं। पहला सरकारी अधिकारी दूसरा एक महत्वपूर्ण विभाग में प्रमुख पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह अखबारों के माध्यम से प्रचार करने की क्या जरुरत पड़ गई। क्या वानखेड़े ने इस संबंध में अपने विभाग से अनुमति ली थी?  ऐसे सवाल उठ रहे हैं।

आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद चर्चा में आए थे

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद वानखेड़े सुर्खियों में आए थे। वानखाड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद, उनका पहला स्थानांतरण मुंबई में सीमा शुल्क के उपायुक्त के रूप में हुआ था। उनका प्रदर्शन देखकर उन्हें आंध्र प्रदेश और दिल्ली भी भेज दिया गया। उनका कार्यकाल बेहद तूफानी रहा। पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

पत्नी पूर्व अभिनेत्री

समीर वानखेड़े पर बॉलीवुड को निशाना बनाने का आरोप है। लेकिन उनकी दूसरी पत्नी क्रांति रेडकर मराठी फिल्म उद्योग में एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने 2017 में शादी कर ली। क्रांति एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिन्होंने जात्रा, माजा नवरा तुझी बैको, फुल 3 धमाल जैसी मराठी फिल्मों में अभिनय किया है।

समीर वानखेडे वाशिम के रहने वाले हैं

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेडे का पैतृक गांव वाशिम जिले के रिसोड तहसील में वरुद टोफा है और उसके चाचा और अन्य रिश्तेदार उसी गांव में रहते हैं। समीर वानखेड़े भले ही मुंबई में रहते हों, लेकिन उनका मढ़ी गांव में आना-जाना लगा रहता है।