logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: मंगरुलपीर में सत्तर सावंगा बैरेज को मंजूरी, 1345 हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित


वाशिम: वाशिम जिले के मंगरुलपीर तहसील में सत्तर सावंगा बैरेज के लिए 173 करोड़ 9 लाख रुपये के प्रशासनिक व्यय को मंजूरी देने का निर्णय आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की. इससे वाशिम जिले के सत्तर सावंगा, धामनी, खड़ी, पिंपलशेंडा, एकांबा और आमगवान इन 6 गांवों की 1345 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी.

यह बैरेज विदर्भ सिंचाई विकास निगम के तहत गोदावरी बेसिन के पैनगंगा उप-बेसिन में धामनी गांव के पास अदन नदी पर बनाया जाएगा और इस क्षेत्र में सिंचाई के बैकलॉग को दूर करने में मदद करेगा. इस स्थान पर नहरें नहीं बनेंगी बल्कि लाभार्थी अपने खर्च से पानी निकालने की व्यवस्था करेंगे.