logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

भैस ने चारे के साथ खाया साढ़े तीन तोले की चेन, मालिक ने फिर किया कुछ ऐसा देख सभी चौंके


वाशिम: जिले के मंगरुलपीर तहसील में एक बड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भैस ने चारे के साथ साढ़े तीन तोले की चेन खा ली। जैसे यह बात भैंस के मालिक को पता चली तो वह उसे लेकर जिला वेटनरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर भैस के पेट से सोने की चेन निकाली गई। 

ठण्ड का मौसम पास आते ही मटर का उत्पादन शुरू हो गया है। घरों की महिलाएं खेतो से फल्लियाँ तोड़कर लाना शुरू कर दिया है। मंगरुलपीर तहसील में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला खेतो से फल्ली तोड़कर लाई। इसके बाद उसके छिलके थाली में निकालकर भैस के सामने डाल दी। हालांकि, महिला भूल गई की उन्होंने अपना साढ़े तीन तोले का चेन थाली में ही भूल गई। जैसे ही उन्हें याद आया वह तुरंत तबेले में गई, लेकिन तब तक भैस ने चेन सहित पूरी फल्लियाँ खा ली थी। 

इसके बाद भैस के मालिकों ने उन्होंने तुरंत पास के डॉक्टर ज्ञानेश्वर इधोले को इसकी जानकारी दी। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ डॉक्टर से संपर्क किया और भैंस को वाशिम के पशु अस्पताल ले गए। मेटल डिटेक्शन से इस बात की पुष्टि हो गई कि भैंस के पेट में कुछ है, जिसके बाद डॉ. बालासाहेब कौंडिन्य और उनके सहयोगियों ने भैंस की सोनोग्राफी करके भैंस की सफल सर्जरी की और उसके पेट से सोने की बनावट निकाल दी. यह देखकर परिजनों और डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।