logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

सावरकर जी और भगवान बिरसा मुंडा में यही फ़र्क है.. मुंडा अंग्रेजों के ख़िलाफ़ लड़े और सावरकर साथ


वाशिम: भारत जोड़ों यात्रा के साथ वाशिम पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी समुदाय के प्रतिनधियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया गया था. अपने भाषण में राहुल ने सावरकर और बिरसा मुंडा की तुलना की और कहा की आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी जबकि सावरकर जी ने अंग्रेजों के साथ, राहुल ने कहां की सावरकर ने जेल से चिठ्ठी लिखी जिसके बाद जब वह जेल से निकले तब जाकर असली सावरकर दिखाई दिए.
 
सावरकर जी से अंग्रेजों ने जो कहा उन्होंने वैसा ही किया। उन्होंने अंग्रेजों से पेंशन ली और कांग्रेस के ख़िलाफ़ अंग्रेजों के साथ काम किया। राहुल ने कहा मैं आपसे आदिवासी भाइयों से कहता हूँ हमें सावरकर के रास्ते पर नहीं बल्कि भगवान बिरसा मुंडा के बताये मार्ग पर चलना है.

 
आप आदिवासी है और आदिवासी ही रहना,भाजपा आप को वनवासी बनाना चाहती है 
अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा की हिंदुस्तान आदिवासियों का है.जिस भूमि को हम भारत माता कहते है वहाँ सबसे पहले आदिवासी आये थे.इसलिए हिंदुस्तान का ओरिजनल मालिक आदिवासी है.आदिवासियों को मजबूत करने के लिए और जंगल में उनका अधिकार बरक़रार रखने के लिए कांग्रेस सरकार ने पेसा और फारेस्ट राइट एक्ट लायी थी.
 
लेकिन अब बीजेपी आप को आदिवासी से वनवासी बनाना चाहती है इसके पीछे उनका मकसद है की आप तमाम आधुनिक चीजों को छोड़कर जंगल में जाकर रहे.आज से 20-20-50 साल बाद जब जंगल समाप्त हो जायेंगे तब आदिवासी भी नहीं रहेंगे। भाजपा 24 घंटे संविधान पर हमला कर रही है.