logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

जो खुद को राष्ट्रभक्त बताते है वो देश के अन्नदाता की क़मर तोड़ रहे है: राहुल गांधी


वाशिम: भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए मुद्दे उठा रहे है.इस समय वाशिम में मौजूद राहुल गांधी ने अपनी सभा के दौरान किसान और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। राहुल ने कहा की देश और राज्य में बैठी सरकार के लोग खुद को देशभक्त बता रहे है लेकिन अपनी योजनाओं के माध्यम से देश में किसानों को ख़त्म करने का काम हो रहा है.

इनका ( भाजपा ) का लक्ष्य देश के अन्नदाता किसानों की रीढ़ की हड्डी को तोड़ा जा रहा है.सरकार की सारी नीतियां देश के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के अनुकूल बनाई जाती है.यह उद्योगपति जो चाहते है उन्हें मिल जाता है लेकिन किसानों का 50 हजार रूपए का कर्ज भी माफ़ नहीं होता। फ़सल बिमा योजना का लाभ किसानों को मिल नहीं रखा.

जब किसानों के फ़सल बेचने का समय आता है सरकार इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी को बदल देती है.राहुल ने कहां देश को तोड़ने का काम चल रहा है लेकिन यह यात्रा भारत को जोड़ने के लिए है.महाराष्ट्र के जिन महापुरुषों ने देश के लिए जो संदेश दिया था यह यात्रा वही काम कर रही है.

यह यात्रा संविधान को बचाने के लिए निकाली जा रही है इसलिए कोई भी शक्ति इस यात्रा को कश्मीर पहुंचने से नहीं रोक सकतीं। राहुल ने बेरोजगारी का सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की आलोचना की.