logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाशिम के किसान से की बात, भरपाई दिलाने का दिया आश्वासन, बारिश में फसल बचाते वीडियो हुआ था वायरल


वाशिम: राज्य के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है। ऐसे ही दो दिन पहले वाशिम जिले एक किसान का मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे किसान पर भी बारिश कहर बनकर बरस पड़ी। इस किसान का अपनी बारिश में बहती फसल को बचाने के प्रयास का वायरल वीडियो वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाशिम के इस किसान से बात की और उसे चिंता नहीं करने को कहा। 

वाशिम के रहने वाले किसान गौरव पंवार मंडी में अपनी मूंगफली की फसल बेचने के लिए लाए थे। इस दौरान अचानक तेज बेमौसम बारिश शुरू हो गई। बारिश में गौरव की लाई गई फसल बहने लगी। गौरव अपनी बहती फसल को समेटने की कोशिश कर रहे थे। फसल को बचाने के प्रयास का किसी ने वीडियो बना लिया और इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

सोशल मीडिया के जरिए यह वीडियो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पास भी पहुंचा। चौहान ने यह वीडियो देखकर सीधे गौरव को फोन लगाया और उनसे बात कर उन्हें निश्चिन्त रहने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने गौरव से कहा कि आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आपको अपनी फसल की बर्बादी की भरपाई मिल जाएगी।  कृषि मंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

कृषि मंत्री ने किसान से कहा कि भारत और महाराष्ट्र सरकार दोनों आपके साथ है। आपको आपके नुकसान की भरपाई मिल जाएगी। अब कृषि मंत्री का वीडियो पर संज्ञान लेकर पीड़ित किसान से बात कर उसे आश्वासन देने का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसकी काफी सराहना कर रहे हैं।