logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: बस दुर्घटना में 12 यात्री घायल, एक्सप्रेस-वे पर सावरकर चौक में हादसा


कारंजा लाड. निजी बस रोड डिवाइडर से टकराने से 12 यात्री गंभीर रूप से घायल होने की घटना नागपुर-संभाजीनगर एक्सप्रेस-वे पर स्थित सावरकर चौक में घटी. यह हादसा चालक के नियंत्रण खो देने से हुआ है. एक तेज रफ्तार निजी बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें 12 यात्री घायल हो गए है. यह घटना 22 अक्टूबर को सुबह 5 बजे के बीच नागपुर-संभाजीनगर हाई वे पर सावरकर चौक पर हुई है. यह निजी बस नागपुर से परभणी जा रही थी. हादसा उस समय हुआ जब चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया. 

हादसे में पृथ्वीराज देशमुख, अनीता जाधव, जोतिबा पुडांगे, गणेश चव्हाण, संदीप चरसे, एसिरत अंतुन, अनुसया काले, श्यामा काले, अश्विन पंडित, प्रेमदास चव्हाण, अजकिया परवीन इमरान अली और जसप्रीतसिंह देवोल गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में निजी बस को भी भारी नुकसान पहुंचा है. हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस चालक श्याम घोडेस्वार, शंकर रामटेके और विनोद खोंड मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कारंजा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों के हाथ, पैर, सिर और कमर में चोटें हैं. जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. इसी बीच सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त निजी बस को सड़क किनारे खींचकर यातायात के लिए मार्ग खोल दिया गया.