logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: 4 आरोपियों से 4 मामले उजागर, 2 लाख का नगद माल जब्त


वाशिम: 21 जुलाई 2023 को शिरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध में ग्राम तिवली निवासी सीताराम महाराज संस्थान व गैबीसाहब दर्गा में तो ग्राम वाघी खुर्द के संत गजानन महाराज संस्थान व हजरत बनेखा दर्गा इन चार स्थानों पर की दानपेटियां 20 जुलाई 2023 की रात 11 बजे से तड़के सुबह 5 बजे के दौरान किसी अज्ञात चोरों ने ले जाकर इस में करीब 25,000 रुपयों की राशि चोरी करने की घटना हुई थी़  इस घटना में 4 आरोपियों से 4 मामले उजागर किए गए तथा उनसे 2 लाख रु. का नगद माल पुलिस ने जब्त किया है. 

इस प्रकरण की जांच करत समय शिरपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर प्राप्त जानकारी पर गुलाब बंगाले निवासी किन्ही घोडमोड, ता. मालेगांव, जि.वाशिम व एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लेकर उनकी जांच करने पर उन्होंने चोरी करने का कबूल किया़  इस में से निष्पन्न हुए अन्य 2 साथीदार आरोपी अभिषेक अडागले व अक्षय चक्रनारायण सभी निवासी किन्ही घोडमोड, ता.मालेगांव, जि.वाशिम को हिरासत में लेकर उनकी जांच की. 

जिसमें शिरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के मामले को कबूल किया. तथा उनसे 2 लाख रुपयों का नगद माल जब्त किया़  इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई व जांच शुरू की गई है़. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक भारत तांगडे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी, सुनील कुमार पुजारी के मार्गदर्शन में रामेश्वर चव्हाण, रविंद्र ताले, मोहम्मद शाहीद, धनंजय ठाकरे, राजेंद्र वानखेडे, गुरुदेव वानखेडे, गजानन डहालके, गौरीशंकर तेलंगे, प्रवीण गोपनारायण, शरद कांबले, विनोद घनवट, ज्ञानबा खिल्लारे आदि ने की है.