logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: मूसलाधार बारिश से जिले के 555 घर क्षतिग्रस्त, 139 पशुओं की मौत


वाशिम. जुलाई-अगस्त में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों सहित आम लोगों को बड़ा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने सर्वे कराकर जिले के 5 हजार किसानों को मदद करने के आदेश दिया है। हालांकि, दो महीने हुई बारिश से केवल फसल को नुकसान नहीं हुआ है, जिले के सैकड़ो की संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए और 139 पशुओं की मौत भी हुई। अभी तक सरकार ने इन नुकसान की भरपाई का कोई आदेश नहीं दिया है, वहीं सभी नुकसानग्रस्तों व्दारा मदद की प्रतीक्षा की जा रही है़। जिला प्रशासन ने बाधितो को मदद के लिए 1 करोड़ 5 लाख 44 हजार रुपयों की निधि की मांग की है़।

जिले में इस वर्ष जुलाई की शुरुआत से ही बारिश का कहर शुरू रहा। लगातार हुई भारी बारिश से जिले की खेती फसल के साथ ही विविध प्रकार का नुकसान हुआ है़  इस में एक घर का पूरी तरह से नुकसान हुआ है. अन्य 554 घरों को अंशता क्षति पहुंची है़  इसी प्रकार से 15 पशु गोठे का भी नुकसान हुआ है़। इसमें बिजली गिरने से व गोठे गिरने से 139 पशुओं की मौत हो गई़। इन नुकसान के लिए जिला प्रशासन की ओर से पंचनामा के आधार पर रिपोर्ट तैयार करके वह विभागीय स्तरों पर भेजकर निधि की मांग दर्ज की गई है़। इस मदद में मृत हुए व जख्मी हुए पशुओं के मालिकों को मदद के लिए 2 लाख 5 हजार 200 रुपये, पूर्णतहा घर की क्षतिग्रस्तों के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तो आवश्यक मदद के लिए 83 लाख 10 हजार रुपयों का समावेश है़।

केवल जून-जुलाई की मिलेगी मदद


इस वर्ष बारिश के मौसम में फसल नुकसान के लिए शासन ने कुछ दिनों के पूर्व राज्यभर में बाधित किसानों को मदद के लिए निधि मंजूर किया है। इस में जिले के किसानों को केवल जून व जुलाई के ही नुकसान की मदद प्राप्त हुई है। अगस्त के नुकसान की मदद अभी प्रलंबित होने का बताया जा रहा है।

मदद राशि में वृध्दि  


दरमियान राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा अथवा अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए मदद हेतु दी जानेवाली राशि में वृध्दि की है। इस के पूर्व पूर्ण घर गिरने से होनेवाले नुकसान के लिए 15,100 रुपयों की निधि देने का प्रावधान था। लेकिन अब 1 लाख 50 हजार रुपये दिए जाते है। इसी प्रकार से अंशता घर की क्षति होनेवाले को मदद हेतु डेढ़ गुणा व़ृध्दि की गई है। सरकार के इस निर्णय नुसार जिला आपदा व्यवस्थापन कक्ष ने सुधारित रिपोर्ट तैयार करके विभागीय स्तरों पर भेज दिया है।