logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: खड़े ट्रक को तेज रफ़्तार बस ने मारी टक्कर, ड्राइवर सहित चार की मौत


वाशिम: तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर और तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात मालेगांव-मेहकर मार्ग पर वडप गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान मंगेश शेषराव तिखे (बाकी वाघजली, वाशिम), अजय भारत शेलकर (बाकी कदसा, दिग्रस), दीपक सुरेश शेवाले (बाकी गणेशपुर, जिला वाशिम), अक्षय प्रभु चव्हाण (बाकी सखरा, दिग्रस) के रूप में हुई है। घायलों का इलाज मालेगाव के अस्पताल में जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को साद से पुणे ले जा रही एक निजी बस (नंबर पीवाई 05ई 1958) ने मालेगांव तहसील में महकर मार्ग पर वडप चौराहे पर खड़े एक ट्रक (नंबर एमएच 34 बीजी 7458) को टक्कर मार दी। बस की रफ़्तार काफी तेज थी, इस कारण मौके पर ही चालक सहित तीन यात्री की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।