logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: शरद पवार को बड़ा झटका, सई डहाके समर्थको के साथ भाजपा में हुई शामिल


मुंबई: विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार (NCP-SP) को वाशिम जिले में बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक प्रकाश डहाके की पत्नी और  कृषि बाजार समिति की सभापति सई डहाके (Sai Dahake) अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई। शनिवार को मुंबई में आयोजित कर्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने उन्हें पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। 

विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक पार्ट से दूसरी पार्टियों में आना जाना लगा हुआ है। इसी बीच शरद पवार को वाशिम में बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक प्रकाश डहाके की पत्नी और कृषि बाजार समिति की सभापति सई डहाके अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महिला नेता को भाजपा में शामिल करते हुए बावनकुले ने कहा कि, सई डहाके के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को वाशिम जिले में मजबूती मिलेगी। 

ज्ञात हो कि, सई डहाके के पति प्रकाश डहाके कारंजा-मनोरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वहीं पिछले कई दिनों से विधानसभा में यह चर्चा थी कि, सई डहाके जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती है। विधायक राजेंद्र पटनी के निधन के बाद से भाजपा नए उम्मीदवार को लेकर चर्चा कर रही थी। चर्चा के अनुसार, भाजपा डहाके को आगामी विधानसभा चुनाव में कारंजा से उम्मीदवार बना सकती है। वहीं हालांकि, पटनी के बेटे ज्ञायक पटनी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं।