logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी बुवनेश्र्वरी एस. ने लिया भाग, उठाया कचरा


वाशिम: महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में "स्वच्छता ही सेवा 2023" शुरू की गई है। कलेक्टर बुवनेश्वरी ने बस स्टेशन क्षेत्र में खुद कूड़ा उठाया और स्वच्छता का संदेश दिया. इस पहल के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत में एक-एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मागांधी जयंती के उपलक्ष्य में देश भर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसी के अंतर्गत जिले के 675 गांवों में लागू की गई थी। जिले की कलेक्टर बुवनेश्वरी एस. सफाई कार्य में भाग लिया। कलेक्टर ने बस स्टैंड के आसपास के पेड़ों और झाड़ियों की सफाई की और कचरा टोकरी में एकत्र कर ट्रॉली में डाला। इस क्षेत्र से करीब पांच ट्रॉली कूड़ा एकत्र किया गया।

कलेक्टर ने खुद एक घंटे तक काम किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अपूर्व बसुर, नगर निगम आयुक्त नीलेश गायकवाड़, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक, छात्र और सोशल वर्क कॉलेज के छात्र और कर्मचारियों ने यहां बस स्टेशन परिसर की सफाई भी की. इससे हर जगह साफ-सफाई हो गई। कई लोगों ने कलेक्टर के काम की सराहना की।