logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: आखिर ख़त्म हुई अदालती लड़ाई, 42 साल बाद खुले मंदिर के दरवाजे


वाशिम: जिले के शिरपुर जैन स्थित अंतरिक्ष पार्श्वनाथ मंदिर जैनियों की काशी के रूप में विश्व विख्यात संस्था है। लेकिन 1981 से मंदिर के स्वामित्व को लेकर दिगंबर और श्वेतांबर समुदायों के बीच विवाद के कारण मंदिर पर ताला लगा हुआ था। हालांकि 22 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर में लगे पार्श्वनाथ की मूर्ति पर ताला खोलने का आदेश दिया था, जिसका दोनों गुटों ने स्वागत किया। इसके बाद  11 मार्च को इस मंदिर के कपाट खोले गए।

जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह द्वारा साकरचंद शाह को मंदिर की चाबी सौंपे जाने के बाद पुलिस और मंदिर के ट्रस्टियों ने मंदिर के कपाट खोले। 42 साल बाद मंदिर खुलने से अब मूर्ति की पेंटिंग की प्रक्रिया पूरी होगी और श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे।  इसलिए समाज के सदस्यों में संतोष का माहौल है।

इसके चलते संस्थान पर ताला लगा रहा

शिरपुर जैन में विश्व प्रसिद्ध अंतरिक्ष पार्श्वनाथ मंदिर है। इस मंदिर को लेकर दिगंबर जैन और श्वेतांबर जैन संप्रदायों के बीच विवाद था। नतीजतन, इस मंदिर को 22 अप्रैल 1981 को बंद कर दिया गया था। भक्तों को एक छोटी सी खिड़की से दर्शन लेने पड़ते थे। अदालती लड़ाई चल रही थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। आखिरकार 22 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के कपाट खोलने और मूर्ति पर रंग लगाने का आदेश दिया।