logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

Washim: टायर रिमोल्ड की दूकान में लगी आग, लाखों रू. का नुकसान


वाशिम: जिले के रिसोड शहर में रिसोड-वाशिम मार्ग पर स्थित विजय ढाबा के सामने टायर रिमोल्डिंग दूकान में आग लगने से लाखों  रुपये का नुकसान होने की घटना शनिवार के देर रात लगभग 11.30 बजे घटी. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आकाश हामरे और नामदेव जाधव दोनों पार्टनर्स की रिसोड में वाशिम मार्ग पर टायर रिमॉडलिंग की दूकान है. जिसे उन्होंने दो महीने पहले ही शुरू किया था.

सीज़न होने के कारण उन्होंने टायर रीमोल्डिंग के लिए कई नए सामान और कच्चे माल का ऑर्डर दिया था. जिसमें टायर, ट्यूब और कुछ मिशनरी शामिल थी. इस बीच शनिवार को रोज की तरह वह साढ़े आठ बजे दूकान बंद कर घर चले गए. रात करीब 11.30 बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि दूकान से धुआं निकल रहा है. दूकान मालिक दौड़कर आया लेकिन आग भड़क चुकी थी.

इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस और नप के अग्निशमन विभाग को दी गयी. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया था. इस घटना का पंचनामा पटवारी स्वप्निल धांडे ने किया है. रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है.