logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: नागपुर से नांदेड़ जारही बस में लगी आग, यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


वाशिम: नागपुर से नांदेड़ जा रही एक निजी बस में आज तड़के चार से पांच बजे के बीच अचानक आग लग गयी। जैसे ही यात्रियों ने आग देखी तो बस को सड़क किनारे रोक दिया गया और सभी यात्री बस से उतर गए। इससे जनहानि तो टल गई, लेकिन बस व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। यह हादसा जिले के जगमथा क्षेत्र में हुई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर से नांदेड़ जा रही एक निजी बस में वाशिम कस्बे के पास जगमथा क्षेत्र में अचानक आग लग गई। आग लगते देख यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना चालक को दी। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। हालांकि, आग से पूरी बस जलकर खाक हो गई, वहीं बस के अंदर रखा यात्रियों का सामना भी जलकर ख़ाक हो गया। शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।