logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: इंडिका ऑटो सड़क दुर्घटना 3 घायल


आसेगांव: मंगरुलपीर वाशिम मुख्य मार्ग पर 30 जून को 4:30 बजे के दौरान इंडिका एपे ऑटो की सड़क दुर्घटना हुई। उक्त घटना में ऑटो चालक समेत अन्य दो घायल हो गए। जिन्हें तत्काल वाशिम सिविल अस्पताल में उपचारात भेजा गया है। 

30 जून को 4:30 बजे के दौरान आसेगांव पुलिस थाना सीमा क्षेत्र के मसोला चौराहे के समीप एपे ऑटो व इंडिका की टक्कर हो गई। जिस कारण ऑटो सड़क के नीचे तीन फीट गहरी नाली में जा कर पलट गया। उक्त घटना में ऑटो चालक विकास राठोड़ (25) व उसकी मां किरण राठोड़ घायल हो गए। इतना ही नहीं इंडिका चालक मंगरुलपीर निवासी श्रेयष पवने भी घायल होने से तीनो घायलों को तत्काल वाशिम अस्पताल में उपचारात भेजा गया है। 

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही यातायात पुलिस कर्मचारी श्याम शिंदे, वाहन चालक केशव अल्लाट ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेजने में सहायता की खबर लिखे जाने तक इस संदर्भ में पुलिस थाने में किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।