logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: टिकट के नाम यात्रियों से लूट; यातायात विभाग ने 217 बसों की जांच, 59 पर की कार्रवाई


वाशिम: दिवाली के दौरान यात्रियों से लूटपाट और अवैध यात्री यातायात को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। विभाग ने 17 दिनों में 217 निजी स्लीपर कोच बसों की है। इस दौरान 59 निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दीपावली के समय  बड़ी संख्या में यात्री बसों के जरिये यात्रा करते हैं। इस दौरान निजी बस संचालक फायदा कमाने के लिए तय सीट से ज्यादा यात्रियों को बैठा लेते हैं। वहीं उनसे तय टिकट की जगह दो गुना पैसा वसूल करते हैं। इसी को देखते हुए क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा लगातार निजी बसों की जांच कर रहा है।

पिछले 17 दिनों में चेक की गई बसों में से 59 निजी स्लीपर कोच बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके पास से 1 लाख 72 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उपक्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हिरडे ने बताया कि यदि अतिरिक्त यात्रा किराया लिया जाता है तो संबंधित निजी यात्रियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लेने की इजाजत

21 से 31 अक्टूबर की अवधि के दौरान जब से एसटी निगम का यात्रा किराया 10 प्रतिशत अधिक लिया जा रहा है, परिवहन विभाग ने निजी बस ऑपरेटरों को निजी यात्री किराए से 10 प्रतिशत अधिक शुल्क लेने की अनुमति दी है।