logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: रसोई गैस ने बिगाड़ा बजट, गैस सिलेंडर के दाम 1,100 के पार


मानोरा. मानोरा शहर तथा तहसील में रसोई गैस सिलेंडर ने घरेलू महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम परिसर में 1,100 के पार हुए है. शहर में हजार के आसपास के दाम पर मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 1,100 के ऊपर उपलब्ध होने से महिलाओं द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है. गत कुछ माह में लगातार बढ़ रहे सिलेंडर के दाम दोगुना होते नजर आ रहा हैं. 

फरवरी माह से बढ़ते-बढ़ते 1,100 रुपए में खरीदने की नौबत आ रही है. ऐसे दाम बढ़ने से घर गृहस्ती चलाना मुश्किल हो गया है. सरकार ने बढ़ते घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तुरंत कम कराने की मांग गृहिणियों द्वारा की जा रही है. अगर ऐसा नहीं होता है तो सिलेंडर के बदले लकड़िया खरीद कर चुल्हे जलाने की नौबत आ सकती है.

घरेलू बजट बिगड़ा 

रसोई गैस सिलेंडर हर परिवार के लिए आवश्यक बन गई है. आसमान को छू रहे बढ़ते दाम और महंगाई ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है. सरकार जल्द से जल्द रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करें.- प्रतीक्षा पारीख, गृहिणी, मानोरा.