logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, तेज रफ़्तार कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर; तीन की मौत


वाशिम: जिले के मालेगांव तहसील के गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग के रिधोरा इंटरचेंज पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रेज रफ़्तार कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। 

मृतकों की पहचान सादल काजी, आलम हुसेन और आरिफ खान के रूप में हुई है। सभी मृतक संभाजीनगर से अमरावती जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 15 जेसी 9695 समृद्धि हाईवे पर रिधोरा इंटर चेंज के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी अमरावती की ओर विपरीत दिशा में जा रही एक हुंडई कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में सदल काजी, आलम हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें इलाज के लिए मालेगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एपीआई दांडे, पीएसआई मोरे और मालेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया।