logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: सोयाबीन और कपास का नहीं मिल रहा सही दाम, किसानों ने निकाला विशाल मोर्चा


वाशिम: सोयाबीन और कपास के भाव को लेकर रविवार को स्वाभिमानी शेतकर संगठन के नेता रविकांत तुपकर ने मोर्चा निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजदू रहे। मोर्चे के दौरान तुपकर ने सरकार से फसलों को उचित दाम देने की मांग की। इसी के साथ 10 फरवरी तक मांगे नहीं मानने पर 11 फ़रवरी से  विदर्भ और मराठवाड़ा में स्वाभिमानी शेतकर संगठन की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन करने की चेतवानी दी।

तुपकर ने कहा, "राज्य सरकार और केंद्र सरकार को बार-बार अभ्यावेदन और आंदोलन करने के बाद भी किसानों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। सोयाबीन व कपास का उचित मूल्य नहीं दिया जाता है। फसल बीमा कंपनी ने किसानों को प्रीमियम से कम भुगतान किया। कई किसान फसल बीमा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसको लेकर संवेदनशील नहीं है।"

तुपकर ने केंद्र और राज्य सरकारों से कड़ी नाराजगी जताई। सरकार ने मांग की कि निजी बाजार में सरकार सोयाबीन के लिए 8000 रुपये और कपास के लिए 12.5000 रुपये का भुगतान करे। बार-बार आंदोलन के बाद भी यह सरकार किसानों के मुद्दे की अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि यह गलत है और अगर 10 फरवरी तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम 11 फरवरी से विदर्भ और मराठवाड़ा में आक्रामक आंदोलन शुरू करेंगे।