logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: पानी के तेज बहाव में बहा पुलिया का हिस्सा, 15 दिनों से वाहनों का आवागमन बंद


आसेगांव. समीपी ग्राम दाभडी के समीप पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह वापसी की बारिश के तेज बहाव में बहे जाने के कारण दाभडी से आसेगांव आने जाने वाले मार्ग पर तीन पहिया व चार पहिया वाहनों पर एका एक प्रतिबंध लग गया. लेकिन भला हो प्रशासन का बीते 15 दिनो से जो स्थिति मार्ग को लेकर बनी हुई है. उस का निवारण करने के लिए किसी तरह से अब तक कोई प्रयास नहीं किए जाने का मामला उजागर हुआ है. इस पुलिया समीप का हिस्सा पूरा बहनें से केवल मार्ग पर दो पहिया वाहनों का ही आवागमन होने लगा है.

दाभडी से आसेगांव को जोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च प्रशासन ने किया है. जिसमें दो पुलिया समेत तीन किलोमीटर की डामर सड़क का निमार्ण है. इस सड़क के बनने से 10 गांव के लोगों को शॉट कट मार्ग के रूप में राहत मिली थी. तीन पहिया व चार पहिया वाहन भी इस मार्ग से दौड़ रहें थे. परंतु बीते 15 दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण गांव समीप की पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह से पानी में बह गया तब से लेकर अब तक प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान देने तक की जहमत नहीं समझी जिस वजह से क्षतिग्रस्त हिस्सा जस की तस बना हुआ है. इस मार्ग का कार्य व पुलिया निमार्ण की ठेकेदारी करने वाले ठेकेदार ने भी अब तक इस समस्या को सुलझाने की कोशिश नहीं की जिस का खामियाजा समान्यजनो को भुगतना पड़ रहा है.

दाभडी में संत राघोजी महाराज का भव्य मंदिर रहने से अनेकों भक्तगण आसेगांव मार्ग से दर्शन के लिए दाभडी पहुंचते है. परंतु पुलिया की हालत ख़राब रहने से भक्तगणों को भी लंबी दूरी का सफर तय कर दर्शन के लिए जाने की नौबत है. प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर तत्काल क्षतिग्रस्त पुलिया का कार्य करें. ऐसी मांग अब जोर पकड़ने लगीं है.

क्यों हो रही कार्य में देरी समझ से परे 

बीते दो सप्ताह पहले गांव के समीप की पुलिया का हिस्सा पानी में बह गया. तब से लेकर अब तक मार्ग पर केवल मोटर साइकिल से ही आना जाना पड़ रहा है. अब तक मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर एक्शन क्यों नहीं लिया गया, यह बात हर किसी के समझ से परे बनी हुई है. जबकि पुलिया का कार्य जल्द गति में किया जाना बेहद जरूरी है.