logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: यात्रियों ने नांदेड–वाशिम–मुंबई ट्रेन का समय बदलने की मांग


वाशिम: एक लंबी प्रतीक्षा के बाद पूर्णा-हिंगोली-वाशिम–अकोला मार्ग से मुंबई जाने के लिए ट्रेन शुरू हो गई है.  25 जनवरी से यह विशेष ट्रेन दौड़ने के लिए प्रारंभ हुई है. यह ट्रेन नांदेड से सोमवार व बुधवार को रात 9:15 बजे निकलकर यह दूसरे दिन वाशिम रेलवे स्टेशन पर रात 1:14 बजे आ रही है. व यहां से 1:15 बजे अकोला की ओर जाने का समय दिया गया है.  

तो यह ट्रेन मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला में दोपहर एक बजे पहुंचने का समय है. लेकिन यह समय जिले के साथ परिसर के रेलयात्रियों के लिए मुंबई जाने के लिए अत्यंत असुविधा जनक हो रहा है़  जिससे यहां के व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की है. कुर्ला में 8 से 10 बजे तक यह ट्रेन पहुंचेगी इस प्रकार का इस ट्रेन का टाईम टेबल बनाने की मांग की जा रही है.

‌वाशिम के रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए ट्रेन नहीं रहने से पास के नांदेड, अकोला, परभणी रेलवे स्टेशन से वाशिम के रेलयात्रियों को मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ना पड़ता था़  इसलिए हिंगोली जिले के साथ वाशिम जिले से ट्रेन शुरू करने की मांग विगत कुछ वर्षो से की जा रही थी. व्यापारी व नागरिकों की इस मांग को देखते हुए नांदेड–हिंगोली-वाशिम-अकोला मार्ग से मुंबई ट्रेन शुरू की गई़ लेकिन इस ट्रेन का समय वाशिमवासियों को असुविधाजनक हो रहा है़  यह ट्रेन वाशिम में मध्यरात 1:14 बजे आकर 1:15 को निकलना का समय है.

जिससे यात्रियों को यात्रा करना असुविधा जनक हो रहा है़  परिणाम तहा पूर्व के मुताबिक नागरिक, व्यापारी अकोला से शाम समय निकलनेवाली ट्रेनो से जाना ही पसंद कर रहे है़  अनेक लोगो को शाम से निकलनेवाली ट्रेन से मुंबई जाने से यह ट्रेन मुंबई सुबह सुबह मुंबई पहुंचती है. दिन भर कामकाज करके शाम को वहां से निकलने के लिए आसानी रहती है.

 वाशिम में रात 8 से 10 बजे यह ट्रेन यदि आएगी तो सुबह मुंबई पहुंचेगी व यहां के व्यापारी व नागरिकों को अपने कामकाज करने के लिए आसानी होगी़  इसलिए इस ट्रेन के टाईम टेबल में परिवर्तन करने की मांग की जा रही है. इस में यह विशेष ट्रेन रहने से तिकीट दर भी अधिक रहने से यात्रियों में रोष व्यक्त किया जा रहा है़  इसलिए इस ट्रेन का विशेष ट्रेन का दर्जा निकालकर नियमित ट्रेन करने की मांग भी व्यापारियों से की जा रही है़