logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: नकली ताड़ी की तस्करी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, सात लाख का सामान भी किया जब्त


वाशिम: राज्य आबकारी विभाग के उपायुक्त अमरावती एवं राज्य आबकारी अधीक्षक वाशिम अभिनव बालूरे के मार्गदर्शन में निरीक्षकों की एवं उप निरीक्षकों की एक टीम ने महिंद्रा कंपनी के चौपहिया बोलेरो पिक-अप वाहन से अवैध नकली ताड़ी जब्त की. 

वाशिम से मंगरुलपीर मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर के पास अस्थाई रोड के पास एक ई-कॉमर्स कूरियर के पास गुप्त सूचना मिली कि नकली ताड़ी बिक्री हो रही है. इस के आधार पर जाल बिछाया गया और छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान वाशिम शहर के अमित गायकवाड़, केशव भोयर और मनोहर कुलमी ये तीन आरोपी चार पहिया वाहन में नकली ताड़ी बेचते मिले. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनके पास से 7 लाख 701 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है. यह कार्रवाई निरीक्षक गोपीनाथ पाटिल, उपनिरीक्षक किरण वराडे, सहा़ निरीक्षक रंजीत आडे, जवान निवृत्ति तिड़के, ललित खाड़े, नितिन चिपड़े, स्वप्निल लांडे, दीपक राठोड़, बालू वाघमारे और चालक संजय मगरे ने की है.

राज्य के आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन को लेकर कुल 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनके पास से कुल 8 लाख 58 हजार 200 रुपये का माल जब्त किया गया है. यदि यह पाया जाता है कि जिले में किसी भी स्थान पर अवैध निर्माण, परिवहन और नकली देशी और विदेशी शराब और ताड़ी की बिक्री हो रही है, तो राज्य आबकारी विभाग से संपर्क किया जाना चाहिए. राज्य आबकारी, अधीक्षक अभिनव ने की अपील है कि, यदि किसी भी स्थान पर अवैध नकली देशी विदेशी शराब एवं ताड़ी का उत्पादन, परिवहन, बिक्री हो रही है तो इस की जानकारी राज्य आबकारी विभाग से संपर्क किया जाए़