logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: अपहरण व हत्या प्रकरण में आरोपीं को 23 फरवरी तक पुलिस कस्टडी


वाशिम: 18 फरवरी 2023 को जऊलका पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी को 4 बजे के दौरान फोन पर से सूचना प्राप्त हुई कि, किन्हीराजा से विश्वास कांबले, निवासी बोराला ग्राम का अपहरण करके उसको सफेद रंग की कार में 3 व्यक्तियों ने डालकर भगाकर ले गए़  यह जानकारी जऊलका पुलिस थाने के थानेदार ने उप विभागीय पुलिस अधिकारी कारंजा चार्ज मंगरुलपीर को देकर उप विभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी व पुलिस स्टाफ आदि तुरंत घटना स्थल किन्ही राजा में पहुंचकर अपहरणकर्ता की तलाश शुरू की.

इस अवसर पर पुलिस पाटिल ने जानकारी दी कि, ग्राम बोराला निवासी विश्वास कांबले गुंज फाटे पर गोदाम के सामने बेहोशी की हालत में गिरा हुआ है़  इस पर से पुलिस ने गुंज फाटे पर जाकर अपहरण हुए इस व्यक्ति को बेहोशी की हालत में रहने से उपचार के लिए वाशिम जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया़  चिकित्सा अधिकारी ने उसकी जांच करके उसे मृत घोषित किया.

मृतक की पत्नी लीला कांबले (55) निवासी बोराला, तहसील मालेगांव, जि.वाशिम ने 19 फरवरी 2023 को दी जबानी रिपोर्ट के अनुसार आरोपी केशव वानखेडे, रामचंद्र वानखेडे, शामसुंदर वानखेडे, नामदेव वानखेडे सभी निवासी बोराला के खिलाफ जऊलका पुलिस थाने में मामला दर्ज कराके इन आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में उपस्थित करने पर उनको 23 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए है.

प्रकरण की जांच के दौरान आरोपी गुणवंत महाले (24) निवासी जांभरून महाली का प्रकरण में शामिल होने का निष्पन्न होने से उसे 19 फरवरी 2023 को गिरफ्तार करके न्यायालय के सामने उपस्थित करके पीसीआर मिलाने के लिए प्रयास शुरू है़  इस प्रकरण में सोमवार तक कुल 5 आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है़  आगे की जांच जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में जगदीश पांडे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश पांडे कारंजा चार्ज मंगरुलपीर कर रहे है.