logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: रबी मौसम हेतु किसानों की तैयारियां शुरु, किसानों को मिलेगा अनुदानित बीज


वाशिम. खरीफ मौसम समाप्ती की ओर है और अब किसानों ने रबी मौसम की तैयारियां शुरु की है़. इसके लिए कृषि विभाग से अनुदान पर मिलनेवाले बीज के लिए किसानो की भागदौड शुरु है़. कृषि विभाग के राष्ट्रीय खादान्न सुरुक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत रबी मौसम के लिए चना, रबी ज्वारी व गेंहू बीज किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जानेवाला है़. इस वर्ष के खरीफ मौसम में अतिवृष्टि के कारण कृषि फसलों का भारी नुकसान हुआ है़.

 नुकसान के बाद शेष सोयाबीन फसल की कटाई शीघ्र ही शुरु होनेवाली है़. इस बीच कुछ भागों में कटाई की शुरूवात भी हो चुकी है़  उड़द, मूंग की फसल लेनेवाले किसानों ने रबी मौसम की तैयारी शुरु की है़  इसके अलावा सोयाबीन उत्पादक किसानों ने भी नियोजन शुरु किया है़. रबी मौसम की बुआई के लिए किसानों को अनुदानित बीज प्राप्ति के लिए कृषि विभाग से राष्ट्रीय खादान्न सुरक्षा अभियान शुरु किया है़  इसके अनुसार आवेदन करने के बाद लाटरी लगनेवाले किसानों को अनुदानित बीज वितरण किया जाता है़.

 आगामी रबी मौसम अनुदानित बीज वितरण का नियोजन कृषि विभाग ने किया है़. जीन किसानों को रबी मौसम के लिए अनुदानित बीजों का लाभ लेना है उन्होंने आनलाइन आवेदन करने का आहवान कृषि विभाग ने किया है़  इस वर्ष औसतन क्षेत्र से अधिक क्षेत्र पर रबी बुआई होने का अनुमान लगाया जा रहा है़.

रबी का क्षेत्र बढेगा  

जिले में इस बार संतोषजनक बारिश हुई है. जिले में विविध सिंचाई प्रकल्प में प्रयाप्त जल भंडार हुआ है़. जिससे इस बार अपेक्षा से अधिक रबी की बुआई होगी़  रबी के लिए 82 हजार 246 हेक्टेयर क्षेत्र का नियोजन है़. लेकिन इस बार कृषि विभाग ने 1 लाख 2 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र पर रबी की बुआई प्रस्तावित की है.

50 प्रश मिलेगा अनुदान 

चना फसल के लिए 10 वर्ष से कम रहनेवाले वानों को 25 रुपये प्रति किलो, दस वर्ष से अधिक रहनेवाले चना वानों के लिए 12 रुपये किलो, गेंहू बीज के लिए 10 वर्ष से कम रहनेवाले वानों को 20 रुपये प्रति किलो तो दस वर्ष अधिक रहनेवाले वानों को 10 रुपये प्रति किलो के मुताबीक कुल मूल्य के 50 प्रश अनुदान मिलनेवाला है़