logo_banner
Breaking
  • ⁕ 22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ 'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

Washim: रिसोड पंचायत समिति खरीदी घोटाला, दोषी पाए जानें पर तीन अधिकारी निलंबित


वाशिम: रिसोड़ पंचायत समिति में सामग्री खरीदी मामले की जांच पूरी हो गई है। दोषी पाए जाने पर तत्कालीन प्रभारी समूह विकास अधिकारी दीपक सिंह सालुंके, कनिष्ठ लेखा अधिकारी कैलास नारायण राजगुरु और कनिष्ठ सहायक विशाल रामेश्वर सदर को निलंबित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि, रिसोड़ पंचायत समिति कार्यालय में सामग्री, वाहन ईंधन, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर व अन्य कार्यालय खरीदी के लिए 13 लाख रुपए का फंड प्राप्त हुआ था।

बिना सामग्री खरीदे ही फर्जी बिल दिखाकर लाखों रुपये का गबन करने की शिकायत जिला परिषद प्रशासन से की गयी थी। तदनुसार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसुमना पंत ने मामले की जांच के लिए जिला परिषद स्तर से एक जांच समिति का गठन किया था। समिति ने संबंधित घोटाले की जांच कर अंतिम रिपोर्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसुमना पंत को भेज दी।

रिपोर्ट में पता चला कि तत्कालीन प्रभारी समूह विकास अधिकारी दीपक सिंह सालुंके, कनिष्ठ लेखा अधिकारी कैलास नारायण राजगुरु और कनिष्ठ सहायक विशाल रामेश्वर सदर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया और तीनों को निलंबित कर दिया गया। इस बीच यह भी संभावना जताई जा रही है कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।