logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: 17 साल बाद कलावती से मिले राहुल गांधी, चंद्रपुर सांसद बालू धानोरकर ने कराई मुलाकात


वाशिम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा विदर्भ में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा वाशिम जिला में प्रवेश पर चुकी है। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक बार फिर से खेत में मजदूरी करने वाली कलावती बंदुरकर से मुलाकात की है। करीब 17 साल पहले राहुल गांधी विदर्भ दौरे पहुंचे थे, जहां वह आत्महत्या ग्रस्त किसानों के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान वह खेत में काम करने वाली मजदूर कलावती से घर में रात गुजारी थी। जो देश भर में चर्चा का विषय बनी थी।

मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा वाशिम पहुंची। जहां वह भगवन बिरसा मुंडा की जयंती पर सभा का आयोजन किया था। इसी दौरान चंद्रपुर के सांसद बालू धानोरकर और विधायक प्रतिभा धानोरकर ने कलावती को लेकर पहुंचे और राहुल गांधी से मुलाकात कराई। कलावती को देखते ही राहुल ने उन्हें अपने गले से लगा लिया और गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया।

कौन है कलावती?

एक आत्महत्या करने वाले किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली कलावती बंडुरकर कपास बीनने का काम करती हैं। 2005 में उनके पति परशुराम बांदुरकर ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे थे। उसके बाद मदद भी आने लगी और यवतमाल जिले का जलका गाँव प्रसिद्ध हो गया। इस घटना को सत्रह वर्ष बीत चुके हैं। इस बीच, राहुल गांधी के महाराष्ट्र में होने के दौरान उन्होंने कलावती के बारे में सवाल भी किया था।