logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: जुआ अड्डे पर छापेमारी, 20 गिरफ्तार, 3 लाख का माल जब्त


वाशिम: जिले में पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के आदेश पर जिला पुलिस दल की ओर से विभिन्न अवैध धंधों पर विशेष मुहिम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।  तदनुसार मंगरुलपीर के एसडीपीओ कार्यालय व पुलिस स्टेशन के संयुक्त दस्ते ने ग्राम किन्ही राजा में अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 20 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।  पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,08,430 रू।  का माल जब्त किया है।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीपीओर जगदीश पांडे को सूचना मिली थी कि ग्राम किन्हीराजा में जुआ खेला जा रहा है।  इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस दल ने पंचों के समक्ष उक्त स्थान पर यानि साप्ताहिक बाजार के समीप एक ईंट सीमेंट व टीन पत्रों के रूम पर छापेमारी की।  जहां कुछ लोग वरली मटका खेलते नजर आए।  पुलिस ने इस कार्रवाई में जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 61 हजार रू।  मूल्य के 20 मोबाइल फोन, 2 लाख रू।  

मूल्य की 4 मोटरसाइकिलें तथा 47,430 रू।  नगद इस तरह कुल मिलाकर 3,08,430 रू।  का माल जब्त किया।  आरोपियों के खिलाफ मंगरुलपीर थाने में जुआ प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।  यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह के मार्गदर्शन में एसडीपीओर जगदीश पांडे के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक मंजुषा मोरे, सहायक पुलिस उप निरीक्षक माणिक चव्हाण, पुलिस कांस्टेबल इस्माईल कालीवाले, रामेश्वर राउत, मंगेश गादेकर, रुपाली वाकोडे आदि ने की है।