logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का होगा विकास, 20 करोड़ होंगे खर्च


वाशिम: देश भर के ग्रेड बी और सी इ तहत आने वाले रेलवे स्टेशनों का विकास करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना का ऐलान किया गया है। इसी योजना के तहत वाशिम जिला रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा। स्टेशन में सुविधाओं को सुसज्जित करने के लिए 20 करोड़ रूपये खर्च होंगे। रविवार छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका भूमिपूजन करेंगे।

जिले के मुख्यालय वाशिम रेलवे स्टेशन पर कई लंबी दूरी की ट्रेनों के आगमन के कारण यात्रियों का आवागमन काफी बढ़ गया है। लेकिन यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए 'अमृत भारत स्थानक योजना' लागू करने का फैसला किया है और इस योजना के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक ऑनलाइन उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है।

स्टेशन भवन के अग्रभाग का नवीनीकरण, यात्रियों के लिए विशाल प्रतीक्षालय, स्वचालित सीढ़ियाँ, बैठक प्रणाली, शौचालय, पीने के लिए स्वच्छ पानी, टिकट खिड़की का विस्तार, रेलवे स्टेशन का विद्युतीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। यात्रि। इससे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी और यह आधुनिक हो जाएगा।